Posts

Showing posts from October, 2022

हम भी चाहते थे बाली उम्र में प्रेम की बंसी बजाना, पर रोम जलता रहे औऱ बंसी बजाना नीरो को मुबारक, हमे नही हुआ. वक्त ने हाथ में थमा दी दुंदुभि, और राण प्रारम्भ हुआ। क्या खोया क्या पाया तौलना हमने नहीं जाना है अंततः सभी को तो प्रेम के सागर परमात्म में समा जाना हैबस यही बात तो समझता नही ये जमाना है @ आशीष कटारे

Image

क्रूर अंग्रेज कर्जन वाईली की हत्या करके अल्पायु में ही मातृभूमि के लिये बलिदान देने वाले हुतात्मा , मदनलाल ढींगरा जी को शत शत नमन

Image

अदभुत रही केमिस्ट्री हमारी, की वो आई जीवन मे उत्प्रेरक जैसी......@shish Katare

Image

स्वामी दयानन्द सरस्वती को उसकी पुण्य तिथि को शत नमन। Sketch:@shish कटारे

Image

कभी कोई गुलाम नहीं बना सकता हमे सिवाय .......@shish Katare

Image

माननीय मुख्यमंत्री महोदया ने घोषणा की है कि मेडिकल की पढ़ाई भी हिंदी मे होगी भविष्य मे, हिंदी माध्यम के कारण हम इसका हृदय से स्वागत करते हैं। किन्तु उनसे विनम्र निवेदन है कि transfer व अतिशेष नियमों में भी संशोधन करके विषय वार वरीयता सूचि को भी उल्टा करे और हिंदी जो सबसे अंतिम हैं तथा जीव विज्ञान जो अंतिम से पूर्व second last है को वरीयता सूचि में प्रथम व द्वितीय स्थान देकर इस दिशा में सकारत्मक कदम उठाये। जीव विज्ञान के अध्यापकों के साथ सौतेला व्यवहार बंद कर व्यवहारिक होंवे वैसे भी अधिकांश शालाओं में जीव विज्ञान के अध्यापक ही गणित पढ़ा रहे हैं कई स्थानों में जीव विज्ञान के अध्यापक ही English संस्कृत भी पढ़ा रहे हैं। लेकिन जो कि नियम अतिशेष, स्थानांतरण नीति में बनाये हैं उनमे जीव विज्ञान और हिन्दी के शिक्षकों को वरीयता क्रम मे सबसे नीचे ढकेल दिया है। कृपया इस विषमता को दूर कर मुख्यमंत्री महोदया स्वयं की और पार्टी की लोकप्रियता और बढ़ा कर अनुगृहित करे। भावी हिन्दी माध्यम के डॉक्टर की नीव तो विषय विशेषज्ञ जीव विज्ञान के शिक्षक ही बनाएंगे न कि अन्य विषयों के शिक्षक । सहमत हैं तो इसे share करदे सभी सोशल ग्रुप मे

💫⭐🌟✨🌈🌤️🌝🌕 करवा चौथ की बधाई:: विवाह एक समझौता नहीं समर्पण होता है,उस स्त्री का हृदय कितना बड़ा होता है,जिसने सुहाग के लिए, खुद का घर छोड़ा होता है।धन्य है वो पुरुष, जिसने एक अनजानी स्त्री को अपना घर सौपा होता है। करवा चौथ की सभी को शुभकामनाएं। ईश्वर जोड़ी बनाये रखें।व्रत से आयु लम्बी हो इस पर संदेह हो सकता है, पर इससे प्रेम के बंधन को अमरत्व मिलता है इसपर कोई संदेह नहीं करता है।🙏सर्व मंगलकामना 🌝

Image

भारतीय वायुसेना दिवस पर अभिनंदन। नभ स्पर्श दीप्तम

Image